फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में लेकर जा रहे थे 90 हजार का गुटखा, दो पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो में लेकर जा रहे थे 90 हजार का गुटखा, दो पकड़े गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एसओजी और स्वाट की संयुक्त टीम ने रविवार को खलीलाबाद शहर में ऑटो पर लदा करीब नब्बे हजार रुपये कीमत का गुटखा और जर्दा बरामद किया। पुलिस ने गुटखा के कारोबारी और ऑटो चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली गई।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी सुभाष मौर्या और स्वॉट प्रभारी दीपक दूबे टीम के साथ लॉकडाउन का अनुपालन कराने को लेकर शहर में घूम रहे थे। उसी दौरान मड़या रोड पर एक ऑटो दिखाई दिया। पुलिस ने ऑटो रोककर चेक किया तो उसमें बोरियों में गुटखा और जर्दा रखा गया था। एसओजी प्रभारी सुभाष मौर्या ने बताया कि मौके पर पकड़े गए चालक ने पूछताछ में अपना नाम प्रमोद कुमार और गुटखा के कारोबारी ने अपना नाम राम नारायण कसौधन उर्फ रिंकू निवासी खलीलाबाद बताया। गुटखा कारोबारी राम नारायण उर्फ रिंकू कसौधन ने बताया कि लॉकडाउन से पहले गुटखा खरीद कर रखे थे। वह मड़या से ऑटो से गुटखा शहर में बेचने ले जा रहे थे और पुलिस ने पकड़ लिया। सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जांच की। एसओजी प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें