फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन संबंधी विवाद में मारपीट, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन संबंधी विवाद में मारपीट, नौ घायल
विज्ञापन

धनघटा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के घोरांग गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर बृहस्पतिवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ के नौ लोग घायल हो गए। शुक्रवार को पुलिस दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

घोरांग गांव निवासी जीत बहादुर का आरोप है कि उनके और मंहगू के बीच जमीन संबंधी विवाद है। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे मंहगू के परिवार के लोग जमीन संबंधी विवाद के कारण उनके परिवार के लोगों को अपशब्द कह रहे थे। जब उन्हें अपशब्द बकने से मना किया गया तो वह लोग मारपीट पर आमादा हो गए। आरोप है कि मंहगू के पक्ष के लोग जीत बहादुर, ध्रुवचंद्र, पूनम, कृष्णचंद्र और विनय को मारपीट कर घायल कर दिए। दूसरे पक्ष के मंहगू का आरोप है कि जीत बहादुर पक्ष के लोग उनकी तरफ के मंहगू, विजई, कुसुम, वीना को मारपीट कर घायल कर दिए। रात में दोनों पक्षो के बीच मारपीट होने की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों तरफ के लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में एक पक्ष के श्रीकांत, मंहगू समेत चार लोग तथा दूसरे पक्ष के जीत बहादुर, कृष्णचंद्र समेत चार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें