फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रसोई गैस की किल्लत बरकरार, एजेंसियों पर कम नहीं हो रही भीड़

विज्ञापन
मेंहदावल में गैस के लिए उपभोक्ताओं की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर/ मेंहदावल। जिले में रसोई गैस की दिक्कत खत्म नहीं हो रही है। एजेंसियों पर भीड़ लगातार पहुंच रही है। मेंहदावल में तो रोजाना सुबह पांच बजे से उपभोक्ताओं की भीड़ गैस एजेंसी पर लग रही है। शुक्रवार को भी गैस एजेंसी पर भीड़ रही। 846 सिलिंडर का वितरण उपभोक्ताओं के बीच किया गया। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

शिवांशु गैस सर्विस पर सिलिंडर पहुंचा तो अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी उपभोक्ताओं के बीच गैस सिलिंडर की बुकिंग तथा ओटीपी के अनुसार वितरण करने में लगे रहे। छोटे कामर्शियल वाहन से ग्रामीण क्षेत्रों में सिलिंडर वितरण के लिए भेजा गया। उपभोक्ताओं की भीड़ के सामने 846 सिलिंडर भी कम पड़ने लगे। कई उपभोक्ता निराश होकर वापस गए। लगातार गैस वितरण होने के बाद भी भीड़ में कमी नहीं आ रही है, जिससे कर्मचारी भी परेशान हैं।
गैस एजेंसी के मैनेजर रामकेश मिश्रा ने बताया कि गैस सिलिंडर का वितरण उपभोक्ताओं के बीच किया जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग है तथा ओटीपी नंबर है उन्हें ही गैस सिलिंडर दिया जा रहा है लेकिन भीड़ प्रतिदिन वितरण के बाद भी काम नहीं हो रही है, जिससे दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

-
कामर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने से दुकानदार परेशान
मेंहदावल। कामर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने के कारण मेंहदावल तहसील क्षेत्र में स्थित ठेला दुकानदारों ने दुकानें बंद करना शुरू कर दिया है। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। घरेलू सिलिंडर के लिए मारामारी अभी खत्म नहीं हुई है। इसको लेकर भी उपभोक्ता परेशान हैं। कामर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने के कारण दुकानदार काफी परेशान हैं। छोटे दुकानदारों के अलावा बड़े रेस्टोरेंट एवं होटल भी काफी हद तक प्रभावित हो रहे हैं। मेंहदावल में दो दर्जन से अधिक दुकानें प्रभावित हैं। मेंहदावल शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कामर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने के कारण दुकानदार अपनी दुकानों पर ताला लगाने को मजबूर हैं। मेंहदावल के चाय व मिठाई का ठेला लगाने वाले दुकानदार विकास कुमार, दिलीप कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता, बुद्धू परमल कुमार आदि लोगों ने कहा है कि कामर्शियल सिलिंडर आपूर्ति न होने से परेशानी बढ़ गई है। व्यवसाय प्रभावित हो रहा है आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है परिवार चलाना कठिन हो गया है। दुकान बंद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें