फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही है रसोई गैस

Sun, 20 Mar 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
घरेलू गैस का खुलकर दुरुपयोग। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 घरेलू गैस की किल्लत से जहां एक तरफ उपभोक्ता परेशान है वहीं चाय, मिठाई की दुकानों पर घरेलू गैस का खुलकर दुरुपयोग किया जा रहा है। गैस कंपनियों द्वारा इन दुकानों पर गैस प्रयोग करने के लिए कामर्शियल गैस बेचा जा रहा है । उसके बावजूद घरेलू गैस का प्रयोग दुकानदार धड़ल्ले से कर रहे है। जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी भी इस अव्यवस्था को रोकने की जहमत नहीं उठा रहे है । 
विज्ञापन


 मेंहदावल थाना क्षेत्र मे इन दिनों खुलेआम घरेलू गैस का प्रयोग चाय की दुकानों पर हो रहा है । होली का त्योहार सन्निकट है। उपभोक्ता गैस पाने के लिए एजेंसी का चक्कर काट रहे है और दुकानदार कामर्शियल गैस की जगह घरेलू गैस का उपयोग मिठाई और चाय बनाने में कर रहे है । करमैनी घाट पर आधा दर्जन दुकानदार घरेलू गैस से होली की मिठाई बनाने में लगे हुए है । नन्दौर, सांथा, लोहरसन, धर्मसिंहवा, राजेडीहा में भी दुकानदार कामर्शियल गैस छोड़ घरेलू गैस का उपयोग दुकानों पर कर रहे है ।

इसके बावजूद तहसील प्रशासन आपूर्ति विभाग इस अवैध गैस सिलेंडर के प्रयोग पर लगाम नही लगा पा रहा है । त्योहार सीजन के कारण घरेलू गैस की मांग बढ़ गई है । गैस कनेक्शन धारी सिलेंडर के लिए परेशान है और दुकानदार ब्लैक मूल्य पर आसानी से घरेलू गैस पा जा रहे है । संतोष अग्रहरी, वीरेंद्र अग्रहरी, सुरेंद्र अग्रहरी, राजीव शुक्ला, रामप्रकाश मिश्रा, जाहिद शेख आदि का कहना है कि घरेलू गैस का यहां जमकर दुकानदारों द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने अधिकारियों से इस पर अंकुश लगाने की मांग किया। प्रभारी एसडीएम सतीश मणि त्रिपाठी ने बताया कि घरेलू गैस का दुकानों पर यदि प्रयोग हो रहा है तो वह गलत है। जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देश देकर अभियान चला कर चेकिंग कराई जाएगी। यदि मामला पकड़ में आया तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें