फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक हाल में मिले प्रेमी-प्रेमिका को पेड़ में बांधकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्तिजनक हाल में मिले प्रेमी-प्रेमिका को पेड़ में बांधकर पीटा
विज्ञापन

पकड़ा गया अधेड़ बस्ती जिले का रहने वाला है, महुली क्षेत्र में ससुराल की महिला संग चल रहा था प्रसंग
शख्स की पत्नी की और महिला के पति की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा/संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र में शुक्रवार की रात में ससुराल आए बस्ती निवासी शख्स को पड़ोस की महिला के साथ आपत्तिजनक हाल में ग्रामीणों ने पकड़ा। नाराज भीड़ ने दोनों को पेड़ में बांधकर पिटाई की। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को मुक्त कराया और थाने ले गई। शनिवार को क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन

बस्ती जिले के रहने वाले 50 वर्षीय शख्स की महुली क्षेत्र में ससुुुराल में है। कुछ साल पहले शख्स की पत्नी की मौत हो गई थी। इधर, ससुराल आते-जाते शख्स की पड़ोस की रहने वाली एक 55 वर्षीय विधवा से प्रेम संबंध हो गया। अक्सर दोनों छिपकर मिलते-जुलते रहते थे। प्रेमी शख्स शुक्रवार की रात विधवा के घर पहुंचा। महिला के घर में उसे जाते पड़ोस के किसी ग्रामीण ने देख लिया। धीरे-धीरे महिला के घर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने महिला के दरवाजे को धक्का देकर खोल दिया। अंदर दोनों आपत्तिजनक हाल में देखे गए। इससे भीड़ उग्र हो गई। लोगों ने दोनों को पकड़कर निकट के पेड़ में बांधकर पिटाई शुरू कर दी। इधर, किसी ने घटना की सूचना महुली पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों की चंगुल से दोनों को मुक्त कराते हुए थाने ले गई। थाने पहुंची महिला ने अपने प्रेमी के साथ शादी करने का जिक्र किया तो पुलिस दंग रह गई। इस संबंध में एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रेमी बस्ती का निवासी है। महिला के गांव में प्रेमी की ससुुुराल है। प्रेमी की पत्नी और महिला के पति की मौत कुछ साल पहले हो चुकी है। महिला यही कह रही थी कि दोनों पति-पत्नी के रूप में रहते हैं। प्रेमी ही उसका खर्च उठाता है। दोनों बालिग हैं और उनके जीवन में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। दोनों को समझा-बुझाया गया और वे अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें