फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भगवान श्रीकृष्ण पूतना के प्राण हर लेते हैं

विज्ञापन
मुकुंदपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते आचार्य हरिकेश पांडेय
विज्ञापन
हरिहरपुर। नाथनगर ब्लॉक के मुकुंदपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य हरिकेश पांडेय ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का बाल रूप बड़ा ही मनमोहक है। पूतना ने सुंदर वेष बनाकर भगवान कृष्ण को विषपान कराने का प्रयास किया, किंतु श्रीकृष्ण ने उसके प्राण हर लिए।
विज्ञापन

आचार्य ने बताया कि पूतना पूर्व जन्म में राजा बलि की पुत्री रत्नमाला थी। बालक श्रीकृष्ण के मुख में माता यशोदा को संपूर्ण ब्रह्मांड के दर्शन हुए, जिससे वे स्तब्ध रह गईं। कथा में आगे भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह की कथा सुनाई गई। मौजूद महिलाओं ने विवाहोत्सव मनाते हुए मंगल गीत गाए। यजमान सिद्धनाथ शुक्ल और कलावती देवी ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी की आरती उतारी। भजन गायक सर्वजीत गुप्ता, रंगीला, राकेश, घनश्याम और वीरेंद्र ने प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुभाष चंद्र शुक्ल, सच्चिदानंद पांडेय, सत्य सागर, विनय सागर और राजकुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें