फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आरोपी पर पहले से दर्ज 15 मुकदमे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। वर्ष 2019 से अब तक मुरलीधर यादव तथा प्रहलाद यादव के बीच हुए विवाद में मेंहदावल थाने में आरोपियों पर 15 मुकदमे दर्ज हैं। मारपीट के साथ ही अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज सभी मुकदमों में पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट भेजी है। जबकि आरोपियों की तहरीर पर मृतक तथा अन्य लोगों पर छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

यही नहीं आरोपी एक साल पहले मृतक प्रहलाद को पंजाब पहुंचकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर चुके हैं। वहां भी प्रहलाद की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज है। जानकारी के अनुसार बच्चों के विवाद के चलते वर्ष 2019 से अब तक 30 से 35 बार दोनों परिवारों के बीच विवाद हो चुका है। कई बार मारपीट भी हुई है, जिसमें दोनों पक्षों के अलग-अलग तहरीर पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई है। इसमें प्रहलाद की तहरीर पर विपक्षी मुरलीधर यादव व अन्य के विरुद्ध 15 मुकदमे हैं, जिसमें हत्या के प्रयास से लेकर हड्डी टूटने तक के मुकदमे दर्ज हैं। सभी मामलों में चार्जशीट कोर्ट में पुलिस ने दाखिल की है। वहीं प्रहलाद के ऊपर भी आरोपी मुरलीधर यादव की तहरीर पर करीब छह मुकदमे दर्ज हैं। अब हत्या के बाद पुलिस शांतिभंग की कार्रवाई में जमानतदारों के जब्ती की कार्रवाई शुरू की है, जिसकी रिपोर्ट पुलिस द्वारा एसडीएम न्यायालय को भेजा जा रहा है।
सीओ मेंहदावल सर्व दमन सिंह ने बताया कि आरोपी मुरलीधर यादव आदि पर मेंहदावल थाने में 15 मुकदमा दर्ज हैं। इसमें कुछ मुकदमों में गंभीर धारा भी लगाई गई है। चार्ज शीट भी न्यायालय भेजा गया है। आरोपियों के विरुद्ध समय-समय पर शांति भंग की कार्रवाई में पाबंद भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें