फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ की निकाली गई रथयात्रा।
विज्ञापन
मेंहदावल। कस्बे में बृहस्पतिवार को कुबेरस्थान मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। यह यात्रा नगर पंचायत के आसपास गांवों में होते हुए मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गई।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी पंडित विंध्याचल चतुर्वेदी ने बताया कि पुराणों में जगन्नाथधाम की काफी महिमा है। यहां पर भगवानजगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विराजते हैं। यात्रा में जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और उनकी बहन सुभद्रा की पूजा होती है। यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर मिश्रौलिया पंडित, कांटीं, अछियां, टड़वरिया, बसडीला, टेड़ुआं, बीमापार, इमलीडीहां, मरवटियां, नगरा, झलवां, सोनौरां, एकला शुक्ल, बाराखाल, बनकटा समेत कई गांवों में होते हुए नगर पंचायत के विभिन्न मोहल्लों में होते हुए पुन: पूजा-अर्चना के साथ कुबेरस्थान मंदिर परिसर में उनकी स्थापना के साथ समाप्त हो गई। यात्रा में पंडित दयाशंकर चतुर्वेदी, विश्वमूर्ति मणि त्रिपाठी, कमलेश चंद्र त्रिपाठी, संतोष कुमार उर्फ पिंटू वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें