फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बस स्टैंड न होने से बंद हुईं लंबी दूरी की बसें

Thu, 22 May 2025 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में बस स्टैंड न होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से जितनी भी लंबी दूरी के लिए बसें शुरू कराईं थीं। वह सभी एक-एक करके बंद हो गईं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज के लिए जाने वाली बसें नहीं चल रही हैं। इससे लोगों को इन स्थानों पर जाने के लिए बाइपास तक जाना पड़ रहा है।
जनपद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पहल कर वाराणसी, प्रयागराज और राजधानी लखनऊ के लिए परिवहन निगम की बसें शुरू कराई थीं। शुरुआत में इन बसों का फायदा लोगों को मिला, लेकिन धीरे-धीरे एक-एक करके सभी बसें बंद हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद अस्थाई बस अड्डा के प्रभारी टीएन दूबे ने बताया कि इसे संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उनके स्तर से ही निर्णय लिया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें