फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लोकायुक्त जांच टीम को नहीं मिले दस्तावेज, तकनीकी सहायक को नोटिस

Fri, 08 Dec 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 29 गांव में विकास कार्यों के धन की हेराफेरी का मामला
विज्ञापन

- लोकायुक्त के आदेश पर डीएम की गठित ने शुरू की जांच
- चमरसन, धर्मपुरा, उमिला, तेनुहारी दोयम, तेनुहारी अव्वल गांव में निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन करने पहुंची
संतकबीरनगर/सेमरियावां। सेमरियावां ब्लॉक के 29 गांव में विकास कार्य के नाम पर 1.29 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई थी। इस मामले का लोकायुक्त के आदेश पर जांच शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को डीएम द्वारा गठित टीम चमरसन, धर्मपुरा, उमिला, तेनुहारी दोयम, तेनुहारी अव्वल गांव में जांच करने पहुंची। टीम को मौके पर न तो तकनीकी सहायक मिले और न ही मांगने पर कोई दस्तावेज मिला। इसके बाद टीम ने तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सेमरियावां निवासी सलीम उमर ने लोकायुक्त कार्यालय में परिवाद दाखिल किया था। हालांकि इस मामले में दो पूर्व मुख्य विकास अधिकारी, पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी तथा जेई समेत तीन सचिव पर हेराफेरी का आरोप लगाया था। वहीं, तत्कालीन सहायक विकास अधिकारी पंचायत पर आरोप लगाया था कि चहेती फर्मों को मनमाने तरीके से भुगतान कर दिया। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर शैलेष दूबे के नेतृत्व में टीम ने चमरसन, धर्मपुरा, उमिला, तेनुहारी दोयम, तेनुहारी अव्वल गांव में पहुंचकर विकास कार्यों का भाैतिक सत्यापन किया और अभिलेखों को खंगाला।
विज्ञापन



तकनीकी सहायक पहुंचे न दस्तावेज मिला
टीम ने बुधवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी किया था। सभी को मौके पर दस्तावेजों के साथ मौजूद रहने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी तकनीकी सहायक राकेश चौधरी नहीं पहुंचे। न ही टीम को कार्याें के संबंध में दस्तावेज उपलब्ध कराया गया। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। वहीं तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
ढाई साल से चल रही जांच
लोकायुक्त के निर्देश पर डीएम द्वारा गठित जांच टीम को 29 गांव में जांच करनी है। हालांकि सरकारी धन के दुरुपयोग करने के मामले की जांच पिछले ढाई साल से चल रही है। अभी तक इस मामले में कोई रिपोर्ट नहीं आ सकी है। वहीं, शिकायतकर्ता और इन गांवों में रहने वाले लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार जांच पूरी होगी। रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


देर शाम तक जमी रही टीम
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ धन के भुगतान की जांच करने पहुंची टीम देर शाम तक गांव में जमी रही। इस दौरान सहायक अभियंता नलकूप खंड अमरनाथ, सहायक अभियोजन अधिकारी जय सिंह, अवर अभियंता नलकूप खंड अभय द्विवेदी, तत्कालीन सहायक विकास अधिकारी पंचायत शशि भूषण पांडेय, लेखाकार सुनीता मिश्रा, सचिव अश्वनी सिंह, शिवमूरत मौर्य और शिकायतकर्ता सलीम उमर भी टीम के साथ मौजूद रहें। इस दौरान टीम ने कई लोगों से पूछताछ की। उनके बयान भी दर्ज कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें