गुरुद्वारा में लोहड़ी का पर्व मनाते लोग
संतकबीरनगर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खलीलाबाद में लोहड़ी का पावन पर्व बड़ी धूमधाम ढोलबाजों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आग जलाकर उसमें तिल मकई के दाने, मूंगफली, रेवड़ी एवं गुड़ से बनी गजक अग्नि में डालकर पूजा करने का महत्व है। गुरुद्वारा के अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं ने अग्नि में उक्त सामग्री को समर्पित करते हुए लोहड़ी की एक दूसरे को बधाई दी। लोहड़ी का त्यौहार घर में नहीं बहू के आगमन पर एवं नए बच्चे के जन्म पर पहली लोहड़ी का बड़ा महत्व होता है। पंजाब में यह त्यौहार फसल की कटाई से भी जुड़ा होता है। किसान नई फसल जैसे मक्का सरसों की खुशी में मनाते हैं और ईश्वर को धन्यवाद देते हैं।
कार्यक्रम में सतविंदर पाल सिंह, धर्म सिंह, परविंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, रविंद्र पाल सिंह, गुरमीत सिंह, गगनदीप सिंह, बलवंत कौर, सोहन सिंह, परमजीत कौर, कमलजीत कौर, राजेंद्र कौर, शरणजीत कौर सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद