फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया आवास को दूसरे गांवों में दिया

Mon, 04 Jan 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 सपा के पूर्व विधायक अब्दुल कलाम का गांव आटा कला वर्ष 2013-14 में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया समग्र गांव के रुप चयनित हुआ था। उसी वित्तीय वर्ष में समग्र गांव आटा कला में 28 लोहिया आवास दिया गया था। इसमें सामान्य जाति के 26 एवं अनुसूचित जाति के  दो लाभार्थी चयनित किए गए थे। समग्र गांव आटा कला के अतिरिक्त उसी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव बेला कला में 13 आवास एवं नरसिंहपुर में आठ आवास बनवा दिया गया। जबकि नियमानुसार लोहिया आवास चयनित समग्र गांव में ही दिया जा सकता है। अब सवाल यह है कि नियम विरुद्ध तरीके से समग्र गांव आटा कला का आवास आखिर गैर लोहिया गांव बेलाकला और नरसिंहपुर में क्यों दिया गया। तत्कालीन सीडीओ राम नरेश ने प्रकरण संज्ञान में आने के बाद बीडीओ बघौली को जांच कर रिपोर्ट दिए जाने का निर्देश दिया था। बीडीओ बघौली रमेशचंद्रा ने बताया कि यह बात जांच में सामने आई है कि गैर लोहिया गांव नरसिंहपुर और बेला में 21 आवास आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

उस दौरान बीडीओ आनंद प्रकाश मिश्र थे जो अब सेवानिवृत्त हो गए है। जबकि तत्कालीन बीडीओ, तत्कालीन ग्राम पंचायत शिवमूरत मौर्या और प्रधान मोहम्मद अली से रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेज कर स्पष्टीकरण मांगा गया। तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी शिवमूरत मौर्या एवं प्रधान ने जवाब दिए हैं।
इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी ने अवगत कराया है कि उन्हें  पूर्णरूप से गाइड लाइन की जानकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण यह गलती हो गई है। इसके पूर्व वह अंबेडकर ग्राम में तैनात थे,जिसमें डॉक्टर अंबेडकर ग्राम विकास योजनांतर्गत पूरे ग्राम पंचायत को संतृत्प किए जाने का प्रावधान था। इसी कारण पूर्व अनुभव के आधार पर यह त्रुटि हुई है। इसके लिए क्षमा याचना की है।
विज्ञापन

आगे बताया कि सेवानिवृत्त बीडीओ आनंद कुमार मिश्र ने अभी तक अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं कराया है। परियोजना निदेशक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि नियमानुसार लोहिया आवास सिर्फ समग्र गांव में ही दिया जा सकता है, लेकिन समग्र आटा कला का 21 आवास गैर लोहिया गांव बेला कला और नरसिंहपुर में आवंटित किया गया है। इसमें जो भी जिम्मेदार है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके शासन को पत्र भेजा जाएगा।   
   इंसेट
जिन जिम्मेदारों ने अभी तक स्पष्टीकरण नहीं दिया है, उन्हें 15 दिन का अवसर और दिया जाएगा। उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई कर दी जाएगी। जिनका स्पष्टीकरण प्राप्त हो चुका है ,उसका परीक्षण करने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने का निर्देश सीडीओ और पीडी को दिया है।
विज्ञापन

 डीएम, डॉक्टर सरोज कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें