संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ग्राम प्रहरियों के मानदेय में एक हजार रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। अब उन्हें 2500 रुपये के स्थान पर 3500 रुपये मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही ग्राम प्रहरियों और उनके परिवार को पांच लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा देने की भी घोषणा की गई है। मंगलवार को बरेली में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम को देखा और सुना।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों के हित में मानदेय बढ़ाने, कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने और रिक्त पदों पर भर्ती करने संबंधी घोषणाएं कीं। इससे ग्राम प्रहरियों को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।