रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक की ग्राम पंचायत नकहा और तेजपुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। इस दौरान आवास, आयुष्मान कार्ड, सम्मान निधि, पेंशन से संबंधित मामले पर सुनवाई हुई। पौली ब्लाॅक के नकहा में सचिव बृजेश यादव की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के संबंध में बताया गया और आवास, पेंशन, सम्मान निधि के नौ मामलों की सुनवाई करते हुए निस्तारण किया गया।
दूसरी ग्राम पंचायत तेजपुर में सतीश की अध्यक्षता में चौपाल आयोजित हुई। इसमें आठ लोगों ने समस्याएं बताईं। इसमें आवास पेंशन और नाली निर्माण जल निकासी के मामले आए। सबसे अधिक मामले फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित रहे, जिस पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। चौपाल में मनरेगा के बदले नाम वीबीजीरामजी के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अब मजदूरों को 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा।
इस मौके पर सतीश कुमार, बृजेश यादव, बब्लू पाल गंगा प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद रूदल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।