फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुशासन सप्ताह में लोगों की सुनीं समस्याएं

Sat, 21 Dec 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत सेहुड़ा के पंचायत भवन में सुशासन सप्ताह आयोजित हुआ। इस दौरान गांव वालों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान ग्राम सचिव योगेन्द्र कुमार गौड़ की तरफ से गांव में जाकर समस्याओं को मौके पर गूगल फॉर्म में अपलोड किया गया।
विज्ञापन

गांव में सुशासन सप्ताह के तहत विकास एवं पंचायत, राजस्व, शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास व अन्य संबंधित विभागों की तरफ से गतिविधियां आयोजित की गईं। ग्राम प्रधान अफजाल अहमद ने कहा कि गांव के लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। गांव वालों को समस्याओं को लेकर जागरूक रहने की जरूरत है। सभी पात्र लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाता है। गांव वालों ने विकास कार्यों में काफी सहयोग रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें