फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसकर रिटायर्ड लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से झुलसकर रिटायर्ड लाइनमैन की मौत
विज्ञापन

हैंसर। क्षेत्र के सेमरडाडी गांव में अपने घर पर स्विच बोर्ड की गड़बड़ी ठीक करने के दौरान शुक्रवार को एक रिटायर्ड लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद घर पर कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

सेमरडाडी गांव निवासी बृजलाल ( 65) पुत्र कुशहर विद्युत निगम में लाइनमैन के पद पर नौकरी करते थे। रिटायर्ड होने के बाद वह घर पर ही परिवार के साथ रह रहे थे। वह शुक्रवार को अपने घर में स्विच बोर्ड की गड़बडी ठीक कर रहे थे। तभी करंट की चपेट में आकर बृजलाल झुलस गए। घटना के बाद परिजन उन्हें सीएचसी मलौली ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके दो बेटे नौकरी करते है। जबकि छोटा बेटा राजू घर पर है। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोगों का कहना है कि बृजलाल मिलनसार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें