फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारिश के दौरान मस्जिद की मीनार पर गिरी बिजली

Sat, 14 Jun 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बिजली गिरने से दुघरा उर्फ दोकड़ा गांव में छतिग्रस्त म​स्जिद की मीनार
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम दुघरा उर्फ दोकड़ा में स्थित मदीना मस्जिद के मीनार पर शुक्रवार को करीब ढाई बजे हुई बारिश के बीच अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। जिसके चलते गुंबद को नुकसान हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदला। चौतरफा बादल की घटा छा गई। बादलों के गड़गड़ाहट की तेज आवाज के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। उसके बाद अचानक बारिश तेज होने लगी। इसी दौरान महुली थाना क्षेत्र के दुघरा उर्फ दोकड़ा में स्थित मदीना मस्जिद के मीनार पर तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। जिसके चलते मस्जिद का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत इस बात की रही कि लोग जुमा नमाज पढ़कर घर को लौट चुके थे। तेज धमाका सुनकर गांव में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ है। इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें