सीएचसी बेलहर कलां पर मरीजों को इलाज करते अधीक्षक
बेलहर। मौसम का बदलाव से लोगों की परेशानी बढ़ रहा है। कड़ी धूप और तापमान बढ़ने का असर सेहत पर नजर आ रहा है। बुखार, सर्दी, खांसी और शरीर पर चक्कता होने की समस्या लोगों को सता रही है। इससे अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
बेलहर सीएचसी की ओपीडी प्रतिदिन 120 मरीज पहुंचे रहे हैं। जिसमें से करीब 60 से 65 मरीज वायरल बुखार से पीड़ित है। स्थिति यह है कि वायरल होने पर ठीक होने में करीब 21 दिन से भी अधिक समय लग जा रहा है। यही नहीं सर्दी और खांसी अधिक बढ़ने से मरीज काफी परेशान है। ऐसे में डॉक्टरों ने धूप में न निकलने और ठंडे पानी का सेवन से बचने का सलाह दी है।
शुक्रवार को पहुंचे मरीज पहलाद, नेहा, संजना, पवन, आदित्य, रामकुमार, राजकुमार, संजय कुमार, दीनदयाल, दीनानाथ समेत कई मरीज बुखार, शरीर में दर्द, लीवर का बढ़ना, पीलिया की समस्या को लेकर अस्पताल इलाज करने पहुंचे। सीएचसी अधीक्ष डॉ. मनीष कुमार पाण्डेय ने बताया कि वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बड़ी है। ऐसे मौसम में मरीजों को एहतियात बरतने की जरूरत है।
बहुत जरूरी होने पर ही धूप में बाहर निकले। टाइफाइड के मरीजों को गुनगुना पानी का ही सेवन करना चाहिए। लिवर के मरीजों को हल्का भोजन का सेवन करना चाहिए। बिना चिकित्सीय सलाह के कोई भी दवा न लें। यह परेशानी बढ़ा सकती है।