फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ताड़ के पेड़ पर गिरी बिजली, उठने लगा धुआं

Mon, 09 Sep 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। नगर में सोमवार को ताड़ के पेड़ पर बिजली गिर जाने से दरार पड़ गई और पत्तियां सुलगने लगी। इसे देखने के लिए लोग घरों से बाहर निकल आए, जबकि बिजली गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर में सोमवर दोपहर एक बजे बिजली की गड़गड़ाहट से लोग सहम गए। यह बिजली इस्लामनगर वार्ड के कुरैशी टोला और हरिजन बस्ती के बीच ताड़ के पेड़ पर बीच में गिरी। बिजली के गिरते ही पेड़ सुलगने लगा और उसमें से धुआं निकलने के साथ ही दरार पड़ गई। जिसे देखने के लिए आसपास के लोग बाहर आ गए और यह कौतुहल व पूरे नगर में चर्चा का विषय बना रहा। गनीमत रहा कि बिजली पेड़ पर गिरी और यह हादसा जिस जगह हुआ उसके कुछ दूरी पर दोनों छोर पर घनी आबादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें