फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक दुकान का लाइसेंस निलंबित, समिति को नोटिस

Thu, 21 Nov 2024 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला कृषि अधिकारी ने बीज एवं उर्वरक के दुकानों पर मारा छापा
विज्ञापन


संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बीज एवं उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया, जबकि एक समिति को नोटिस दिया गया है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बीज व खाद की गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने एवं कालाबाजारी रोकने के लिए छापा मारा जा रहा है। रबी सीजन में बुवाई का कार्य चल रहा है और खाद के साथ बीज की मांग भी बढ़ गई है। नकली बीजों एवं खादों की सघन जांच के लिए जनपद के बघौली एवं मेंहदावल ब्लॉक स्थित बीज एवं उर्वरक की 15 दुकानों का निरीक्षण कर नौ नमूने गेहूं और दो नमूने एमओपी के साथ एक नमूने जिनकेटेड सुपर फास्फेट का संग्रहित किया गया।
विज्ञापन

सभी के यहां स्टॉक बोर्ड पर रेट लिस्ट लगी पाई गई। साथ ही इंद्रावती खाद बीज भंडार सिहटीकर, यादव खाद भंडार, मौर्य खाद बीज भंडार, डीसीएफ, भवानीगढ़ा, एग्री जंक्शन तुलसीपुर, साधन सहकारी समिति गगनई राव, किसान खाद बीज भंडार तुलसीपुर, किसान बीज भंडार मेंहदावल, मौर्य बीज भंडार बाराखाल, ओम खाद भंडार, मिश्रौलिया मिश्र, मुक्तिनाथ खाद बीज भंडार सांडे खुर्द आदि भी चेक किया गया।
विज्ञापन

किसान बीज भंडार मेंहदावल का भंडारण की सही जानकारी न देने पर दुकानदार का बीज का लाइसेंस निलंबित किया गया। साधन सहकारी समिति गगनई राव तुलसीपुर को अनियमित भंडारण करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अगर कही भी किसानों द्वारा की गई शिकायत सही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें