संतकबीरनगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने क्रिसमस पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से छापा मारा। मुखलिसपुर से केक का एक नमूना, मगहर से केक का एक नमूना, इंद्रजीत और परमानंद यादव से दो दूध के नमूने संग्रहित किए गए। इस प्रकार कुल चार नमूने संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को भेजा गया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, सच्चिदानंद गुप्ता, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद