फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुरसा-चमनजोत के जंगल में तेंदुए की पुष्टि, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
सुरसा चमनजोत जंगल में तेंदुए की पु​ष्टि के बाद ग्रामीणों को जागरूक करती वन विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
बेलहर। थाना क्षेत्र के सुरसा-चमनजोत जंगल में पांच दिन पहले दिखाई दिए वन्यजीव के तेंदुआ होने की पुष्टि हो गई है। बृहस्पतिवार की देर शाम प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश नारायण व विभाग की टीम ने जंगल में सर्च अभियान के दौरान सड़क किनारे तेंदुए को देखा। इसके बाद वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया।
विज्ञापन

वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल की ओर न जाने और जरूरी होने पर समूह में ही निकलने की अपील की है। खेतों में काम करने वाले किसानों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि जंगल में तेंदुआ होने की पुष्टि हो चुकी है। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की विशेष टीम लगातार पेट्रोलिंग और तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन

तेंदुए की पुष्टि के बाद जंगल से सटे गांवों में दहशत का माहौल है। लोग खेतों और जंगल की ओर जाने से बच रहे हैं। वन विभाग ने अपील की है कि तेंदुआ दिखाई देने पर उसके पास न जाएं और तत्काल विभाग या पुलिस को सूचना दें।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि सुरसा चमनजोत जंगल में तेंदुआ को उस समय देखा गया जब रुधौली से करीब शाम 7:15 बजे घर की तरफ लौट रहे थे। परशुराम प्रधान अगियौना, प्रेमचंद चौधरी, ब्रह्मदेव यादव, बीरेंद्र, संजय यादव, चन्द्र प्रकाश आदि लोगों को रोड पार करते समय तेंदुआ दिखाई दिया था, लेकिन लोगों को बताने के बाद कोई यकीन नहीं कर रहा था। अब वन विभाग टीम द्वारा तेंदुआ की पुष्टि करने से ग्रामीणों में काफी दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें