फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वरासत के मामले में लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी वरासत के मामले में लेखपाल निलंबित
विज्ञापन

मेंहदावल तहसील क्षेत्र के शिवरही गांव का मामला
शिकायत सही मिलने पर एसडीएम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। क्षेत्र के शिवरही गांव निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति को अभिलेखों में मृत दिखाकर उसकी जमीन का फर्जी वरासत करने के मामले में हुई जांच में दोषी पाए जाने पर एसडीएम ने हल्के में तैनात महिला लेेखपाल को निलंबित करते हुए कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। मामले में कई और लोग नप सकते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर ने बताया कि शिवरही गांव निवासी छविलाल ने छह अगस्त को शिकायती पत्र देते हुए खुद को जिंदा बताया और आरोप लगाया कि छह माह पहले कानूनगो व लेखपाल द्वारा अभिलेखों में मृत दिखाकर गलत तरीके से जमीन का वरासत दूसरे के नाम कर दिया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच तहसीलदार प्रियंका चौधरी से कराई गई। जांच में यह शिकायत सही पाई गई। प्रथम दृष्टया हल्का लेखपाल दिव्यानी त्रिपाठी को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है तथा अगले आदेश तक के लिए तहसील कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। जबकि, कानूनगो दो माह पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें