फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों का उत्पीड़न हुआ तो होगा आंदोलन : अवधेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपालों का उत्पीड़न हुआ तो होगा आंदोलन : अवधेश
विज्ञापन

प्रत्येक माह संगठन से वार्ता के निर्देश का हो पालन-राजेश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ के जिला व प्रादेशिक चकबंदी कर्ता संघ की संयुक्त बैठक बृहस्पतिवार को पुुरानी तहसील के सहायक चकबंदी कार्यालय परिसर में चकबंदीकर्ता संघ के अध्यक्ष राम आसरे प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। इसमें संवर्ग की समस्याओं व अधिकारियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

चकबंदी लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को प्रताड़ित किया गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिला मंत्री राजेश कुमार यादव ने कहा कि शासन द्वारा प्रत्येक माह संगठनों से वार्ता के लिए निर्देशित किया गया है, लेकिन वार्ता न किया जाना शासन के निर्देशों की घोर अवहेलना है। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का निराकरण समयबद्ध तरीके से नहीं किया गया तो आंदोलन ही अंतिम विकल्प होगा। किसी भी दशा में किसी भी कर्मी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चकबंदी कर्ता संघ के अध्यक्ष राम आसरे प्रसाद ने कहा कि चकबंदी लेखपाल संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया जाएगा। बैठक में भागीरथी, आनंद सोनी, वीरेंद्र कुमार यादव, प्रदीप सिंह, रामशंकर, शिवशंकर, आर्येंद्र उपाध्याय, योगेश चौधरी, पंकज यादव, नरसिंह नारायण, बृजेश कुमार मौर्य, मनोज कुमार यादव, रविंद्र कुमार, सुनील यादव, कमलेश यादव, शत्रुघ्न यादव, उदयभान चौधरी, विजय कुमार शुक्ल, मृत्युंजय कुमार, भूपेंद्र कुमार, राम प्रवेश,आशुतोष, जर्नादन, आनंद स्वरूप, रामेश्वर सिंह, राजकुमार, चंद्रप्रकाश मिश्र, दीनानाथ पांडेय, सरफराज खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें