फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 19 Jun 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धरना देते लेख्ापाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। वेतन बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मंगलवार को लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना दिया। खलीलाबाद तहसील अध्यक्ष हरिशंकर विश्वकर्मा के नेतृत्व में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, आंदोलन चलता रहेगा। धरना के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी को दिया।  
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष बुद्धिराम चौधरी ने कहा कि वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति, पेंशन विसंगति, भत्तों में वृद्धि, राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली 2017 को कैबिनेट से पारित कराना, लैपटॉप व स्मार्टफोन देने, प्रोन्नति तथा आधारभूत सुविधाओं व संसाधनों की मांग को लेकर यह कार्य बहिष्कार व धरना-प्रदर्शन शुरू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 25 जून तक काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार व धरना जारी रहेगा। इसके बाद 26 जून से दो जुलाई तक ई-डिस्ट्रिक के अंतर्गत निर्गत किए जाने वाले आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन के कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


जबकि तीन जुलाई से सात जुलाई तक संपूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। नौ जुलाई से संपूर्ण कार्य बहिष्कार के साथ जनपद मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा।

धरना में राकेश कुमार श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, राजेंद्र प्रसाद, इम्तियाज हुसेन, जीतेद्र बहादुर श्रीवास्तव, राम चरण, अर्जुन पाठक, राकेश श्रीवास्तव, चंद्रिका प्रसाद, सिद्धूराम, कुमारी जानकी, प्रेमशंकर लाल, कैलाश, प्रहलाद, ब्रह्मानंद दूबे, राम सुमेर, चंद्रभूषण, राम नरायन मिश्र, राजेश चौधरी, दिनेश चंद्र आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें