फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीट छोड़िए...ट्रेन में चढ़ने में ही छूट रहा यात्रियों कोे पसीना

Sun, 08 Dec 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ट्रेनों और बसों में नहीं कम हो रही भीड़
विज्ञापन

-सहालग में यात्रियों को झेलनी पड़ रही परेशानी


संतकबीरनगर। सहालग का सीजन चल रहा है। इसका असर ट्रेनों व बसों से यात्रा करने वाली यात्रियों पर भी पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ट्रेन हो या फिर बस, लोगों को यात्रा करने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। सीट को कौन कहे, ट्रेन के कोच और बसों में चढ़ने के लिए सर्दी के मौसम में लोगों के पसीने छूट जा रहे हैं।
लोगाें को उम्मीद थी कि त्योहारी सीजन खत्म हाेने के बाद ट्रेन व बस का सफर आसान हो जाएगा, लेकिन सहालग के कारण अब भी यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। ट्रेन में दिसंबर तक कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों को जनरल कोच में यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। समस्या यह है कि जनरल कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों में नोंक-झोंक हो जा रही है। किसी तरह ट्रेन के कोच में प्रवेश मिल भी गया तो सीट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में लोगों को गैलरी में किसी तरह यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

रविवार को ऐसा ही नजारा खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। गोरखधाम एक्सप्रेस के स्टेशन पर आते ही यात्रियों की भागदौड़ शुरू हो गई। यहां मिले बालमुकुंद, राम सजन आदि ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आए है, लेकिन भीड़ अधिक होने से कोच में प्रवेश करने में दिक्कत झेलनी पड़ी।

अस्थायी बस स्टैंड पर दिखी भीड़
खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर अस्थायी बस स्टैंड पर रविवार को काफी भीड़ दिखी। बस आते ही लोग परिवार और सामान के साथ बसों में प्रवेश करने के लिए परेशान दिखे। यहां मिले प्रेमचंद्र, रमेश आदि ने बताया कि बस में भीड़ हो रही है, जिसके कारण घंटों खुले आसमान तले बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। उम्मीद है कि 15 दिसंबर तक सहालग का सीजन खत्म होने के बाद राहत मिलेगी।
विज्ञापन


सहालग का समय है, इसके कारण ट्रेनों में भीड़ ज्यादा है। कुछ दिनों में इससे राहत मिलने की उम्मीद है। वैसे यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- एके गौड़, रेलवे स्टेशन अधीक्षक, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें