फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसडीएम के आश्वासन पर पट्टाधारकों का धरना समाप्त

Wed, 08 Apr 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रहसू जनोबी पट्टी में पट्टा धारको से बात करते नायब तहसीलदार संदीप कुमार ।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
रहसू बाजार। क्षेत्र के रहसूजनोबीपट्टी में पट्टे की जमीन पर कब्जा के लिए चल रहा धरना मंगलवार को एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हो गया। एसडीएम के निर्देश पर मंगलवार को नायब तहसीलदार संदीप कुमार रहसू जनोबी पट्टी गांव पहुंचे। पंचायत भवन पर पट्टाधारकों से बातचीत की। पट्टा धारक जमीन पर कब्जा दिलवाने की मांग कर रहे थे। नायब तहसीलदार ने कहा कि कोर्ट का स्थगनादेश होने के कारण पक्का निर्माण नहीं होगा यथास्थिति रहेगी। धरने की अगुवाई कर रहे अविनाश कुमार गोंड ने कहा एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रियेश गोंड,फुलेना, परमेश्वर, रवींद्र, चंद्रिका, शिवबचन, बंगाली, सिंहासन, संपत, बंगाली, जगदीश प्रसाद, नेबूलाल, गायत्री, लक्ष्मण,सांझारी, नूरजहां, ज्ञान्ती, मीरा,हीरमती, राधिका, सरस्वती, रंभा, सुशीला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें