फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ल का हुआ स्वागत

Wed, 08 Apr 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीनगर। भारतीय जनता पार्टी के तीसरी बार जिला उपाध्यक्ष बनाए गए विजय कुमार शुक्ल का शिक्षकों ने स्वागत किया। बतौर मुख्य वक्ता महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया के प्रधानाचार्य अमर बहादुर ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है राजनीति के क्षेत्र में जब शिक्षक कार्य करता है तो राजनीति आदर्श स्थिति में दिखती है। वरिष्ठ शिक्षक नेता महेश मिश्रा ने कहा कि राजनीति उनके लिए लोक सेवा का माध्यम है। दिवाकर राव ने कहा कि शिक्षण कार्य करते हुए समाज सेवा करते रहना विजय कुमार शुक्ल के बहुमुखी व्यक्तित्व को दर्शाता है। बृजेश कुमार सिंह और रामनिवास प्रसाद ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। संचालन नवनाथ दुबे ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान अंशुमान पांडेय, शाकिर अली, उभय प्रकाश, राजनरायन सिंह, देवनारायण सिंह, गोरख यादव, विपिन सिंह,नीतीश यादव, दुर्गेश पाल सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, अविनाश गुप्ता, मनोज प्रसाद, द्वारिका प्रसाद, पंकज श्रीवास्तव, संजीव गुप्ता, जमशेद अली, भिखू प्रसाद, भारती बाबू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें