फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निर्देशों के अनुपालन में ढिलाई बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बकरीद पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी और एसपी ने श्यामदेउरवा, परतावल बाजार, भिटौली आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने परतावल बाजार में निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी ने शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्देशों के अनुपालन में कहीं भी ढिलाई न होने दें। उन्होंने सभी अधिकारियों को सतर्क व सक्रिय रहने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखने के लिए निर्देशित किया। नमाज स्थलों और ईदगाहों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम रखने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें और दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखें। पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया व संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगाह रखने और क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित करवाने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार देश दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें