परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार मार्ग पर मरुवा टोला के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार देर रात बाइक सवार युवक की सड़क किनारे खड़ी टैंपो से टक्कर हो गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
जानकारी के अनुसार, बलुवाभार निवासी अलीमुद्दीन (30) बाइक से जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक खड़ी टैंपो से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।