फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उप निबंधक कार्यालय निर्माण के विरोध में सड़क पर उतरे वकील

Thu, 24 Apr 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धनघटा में प्रदर्शन करते अ​​धिवक्ता
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा तहसील परिसर में उप निबंधक कार्यालय स्थापित किए जाने की मांग को लेकर छह माह से न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ता बृहस्पतिवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किए। साथ ही पहलगाम में आतंकी हमले की निंदा किया।
विज्ञापन

धनघटा में उपनिबंधक कार्यालय की मांग तहसील परिसर में करने को लेकर तहसील के अधिवक्ता छह माह से न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करके प्रतिदिन धरना प्रदर्शन करते चले आ रहे हैं। उधर धनघटा तहसील से करीब एक किलोमीटर दूरी पर दान में मिली जमीन पर उपनिबंधक कार्यालय का निर्माण कार्य छत स्तर तक कार्यदाई संस्था ने पूर्ण कर लिया है। इसके बावजूद अधिवक्ता मांग पर अड़े हुए हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता लाल शरण सिंह एवं प्रेम नारायण मिश्रा का कहना है कि प्रशासन के लोग शासन को गुमराह करके दान में मिली मानक विहीन जमीन पर उपनिबंधक कार्यालय का निर्माण करा रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर हनुमान प्रसाद चौधरी, केशव पाठक, अन्नपूर्णा माझी, सविता त्रिपाठी, दिलीप तिवारी, प्रभुनाथ यादव, विजय लाल श्रीवास्तव, योगेश श्रीवास्तव, विशंभर प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें