धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़या बाग से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर बुधवार शाम साढ़े छह बजे पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात नामजद समेत 11 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस को दी गयी तहरीर में भिटहां निवासी सन्तोष चतुर्वेदी पुत्र रणजीत चतुर्वेदी ने लिखा है कि बुधवार को वह न्यायालय से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर बढ़या बाग से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे पहुंचा। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर उसके गांव के उदय प्रताप चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, रजत चतुर्वेदी व नीबाहोरिल गांव के श्रीराम चौरसिया, इंटू चौरसिया, प्रेमसागर व सुरेन्द्र चौरसिया के साथ चार अज्ञात लोगों ने उनपर हमला बोल दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए और बेहोश हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। संवाद