फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, भाजपा से ऊबी जनता:सुनील सिंह

Sun, 21 Jan 2018 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता व विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता व विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह ‘साजन’ का गोरखपुर जाते समय खलीलाबाद के सरैया बाईपास पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


एमएलसी सुनील सिंह साजन ने कहा कि प्रदेश में इस समय कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, भाजपा सांप्रदायिकता की राजनीति कर रही है। केंद्र की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जनहित के मूल उद्देश्यों से भटक गई है। गरीब, किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक हित, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार भाजपा के एजेंडे में ही नही है।

सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है और सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। आने वाले लोक सभा चुनाव इसका जवाब जनता देगी। स्वागत करने वालों में ब्लॉक प्रमुख मनोज राय, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष फूलचंद यादव, रामआशीष, सचिन यादव, मनीष पांडेय, रोहित पटेल, दानिश खान, धर्मवीर यादव, मणिशंकर यादव, राम सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें