फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के लिए निषाद समाज का धरना

Sat, 20 Jan 2018 11:04 PM IST
santkabirnagar
विज्ञापन
प्रदर्शन करते निषाद समाज के लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर। 
विज्ञापन

निषाद समाज के लोगों ने शनिवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के बैनर तले खलीलाबाद तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान निषाद समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करते हुए प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग की गई। धरने के बाद छह सूत्री मांग पत्र तहसीलदार को दिया गया।
निषाद समाज के जिलाध्यक्ष दिवाकर निषाद और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ता खलीलाबाद तहसील परिसर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि निषाद समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करते हुए प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए ताकि विभिन्न भर्तियों में समाज के युवा प्रतिभाग कर सकें। ऐसा नहीं किया गया तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि लगातार आंदोलन प्रदर्शन के बाद भी सरकार निषाद समाज पर ध्यान नहीं दे रही है। धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को छह सूत्री मांग पत्र सौंपकर प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में रामजीत निषाद, बृजेश कुमार निषाद, जवाहिर निषाद, बाबूराम निषाद, सतिया निषाद, बेलावती निषाद, पूर्णवासी निषाद, भोला निषाद, बृजलाल निषाद, जितेंद्र निषाद, उर्मिला निषाद, विंदा निषाद, सुनीता निषाद, सरोज निषाद आदि शामिल रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें