फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया

Fri, 16 Nov 2018 11:43 PM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा एवं आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों के सहयोग से मटिहना वार्ड में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रैली निकाल कर लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के अमित जैन को स्वच्छता अभियान का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया।  
विज्ञापन


चेयरमैन ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 में खलीलाबाद को अव्वल लाने में सभी का सहयोग जरूरी है। इसके लिए खुले में शौच न करें। प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से बंद कर दें। घरों से निकलने वाला कूड़ा-कचरा रोड पर न फेंकें।  कूड़ा-कचरा को नगर पालिका की गाड़ी आने पर उसमें डाल दें। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर रखने में सभी का सहयोग जरूरी है। ब्रांड अंबेसडर बनाए गए अमित जैन ने कहा कि नगर पालिका ने जो जिम्मेदारी दी है वह उसका निवर्हन करेंगे। इस अवसर पर ईओ बीना सिंह, डॉ अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें