फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हिमाचल प्रदेश में हुआ अंतिम संस्कार, परिजन करते रहे इंतजार

विज्ञापन
धनघटा थाना क्षेत्र के पारासीर गांव में पिता की याद में बच्चे व पत्नी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोसया बाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के एक युवक की हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में बुधवार को हत्या हो गई। इसकी सूचना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
परिजन इसकी जानकारी व शव लेने हिमाचल प्रदेश गए थे लेकिन शव का वहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर परिजन शव का इंतजार करते रहे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी की वजह से शव नहीं ला सके थे।
थाना क्षेत्र के पारासिर गांव निवासी रामवृक्ष के पुत्र दुर्विजय (38) एक वर्ष पहले हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के ग्राम बड़ा पोस्ट बड़ा तहसील नादौन में निजी नौकरी करने गए थे। बुधवार को उनकी हत्या की खबर परिजन को मिली। इसके बाद पिता रामवृक्ष गांव के कुछ लोगों के साथ उसी दिन हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

वहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव उनको मिला और वहीं शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दुर्विजय की माता कमला देवी और पत्नी सरोज देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बेटी शुभी (15), बेटा शुभम (12) वर्ष बार-बार यही कह रहे हैं कि किसी ने गलत सूचना दे दी है। उनके पापा जरूर आएंगे। अब पापा के आने की बात तो दूर पापा का पार्थिव शरीर तंगहाली के कारण घर तक नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन

पिता रामवृक्ष का कहना है कि हमारा बेटा बहुत ही सरल स्वभाव का था। ऐसी वारदात बड़े सवाल खड़े करती है। पिता और गांव कुछ के लोग हिमाचल प्रदेश पहुंचे और वहीं बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें