फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित कफ सिरप और कैप्सूल बरामद

Sat, 22 Nov 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
प्रतिबं​धित कफ सीरप की जांच करती डीआई-स्रोत खाद्य विभाग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के छापे में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित कफ सिरप और कैप्सूल बरामद किए गए। टीम ने खलीलाबाद शहर के मोती तिराहा व गोला बाजार स्थित एक ही मालिक की दो दुकानों और शहर के भिटवा टोला स्थित दुकान पर छापा मारा। यहां से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कोडिवा सिरप 4520 शीशी और 6056 प्रोक्सविनस्पास कैप्सूल बरामद किए गए। इसे बेचने का लाइसेंस दुकानदार के पास नहीं था। विभाग ने प्रतिबंधित दवाओं को सील कर दिया। खाद्य विभाग की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो दुकानदारों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक प्रीति सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि कल्पना पत्नी संतोष कुमार गुप्ता प्रोपराइटर संकल्प मेडिकल स्टोर गोला बाजार और मोती तिराहा पर 13 नवंबर को निरीक्षण किया गया। प्रोपराइटर कल्पना उपस्थित रहीं। विभाग से जारी सूची के अनुसार औषधियों के क्रय विक्रय बिल की जांच की गई। मेडिकल प्रतिष्ठान पर प्रतिबंधित 4520 शीशी कोडीन युक्त कोडिवा सिरप कुल और 6056 प्रोक्सविन स्पास कैप्सूल बरामद किए गए। उसे सील करके फर्म को सुपुर्द कर दिया गया। फर्म संचालिका इन दवाओं के क्रय विक्रय के संबंध में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कीं। उन्हें कागजात प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया। तय समय सीमा में कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। कोडीन युक्त सिरप गैर चिकित्सकीय प्रयोग (नशे के रूप में) किया जाता है।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि कार्यालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन निरीक्षक प्रीति सिंह की तहरीर पर कल्पना पत्नी संतोष कुमार गुप्ता प्रोपराइटर संकल्प मेडिकल स्टोर गोला बाजार और मोती तिराहा एवं लाइफ मेडिकल स्टोर भिटवा टोला के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान जो मामला सामने आएगा, उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


लाइफ मेडिकल स्टोर पर फर्जी तरीके से काटे गए विक्रय चालान
औषधि निरीक्षक के मुताकि, उन्होंने लाइफ मेडिकल स्टोर भिटवा टोला का भी निरीक्षण किया। फर्म स्वामी मोहम्मद असद कोई क्रय अभिलेख नहीं प्रस्तुत कर सके। मेडिकल स्टोर के सत्यापन करने पर पता चला कि सभी विक्रय चालान फर्जी तरीके से काटे गए। संबंधित मेडिकल स्टोर स्वामियों ने बिल के आधार पर कोई दवा न खरीदने एवं न प्राप्त होने की पुष्टि की।

प्रतिबंधित कफ सीरप की जांच करती डीआई-स्रोत खाद्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें