महुली। धनघटा तहसील के तहसीलदार राम जी ने तीन लेखपालों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। तीनों लेखपाल शासकीय कार्यों में लगातार लापरवाही कर रहे थे।
जिन तीन लेखपालों पर कार्रवाई हुई है, उनमें गिठनी के लेखपाल वीरेंद्र यादव, बसवारी गांव के लेखपाल सुनील गुप्ता और झकही चक बेल्डूहा के लेखपाल अजीत सिंह शामिल हैं। तहसीलदार ने बताया कि तीनों लेखपाल कार्य में लगातार लापरवाही कर रहे थे। निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में भी घोर लापरवाही की गई है। इनकी लापरवाही का नतीजा है कि इनके गांव से किसी का भी फार्म न तो भरा गया और न ही पोर्टल पर अपलोड ही हुआ। इनकी स्वेच्छाचारिता का आलम यह है कि आईजीआरएस में आई समस्या का भी समाधान नहीं करते हैं। यही नहीं आय, निवास, जाति प्रमाण पत्र बनाने में भी लापरवाही करते हैं। इससे जनता को काफी नुकसान होता है। जनहित के कार्य प्रभावित होते हैं।