फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लापता छात्र को पुलिस ने खोज निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से लापता छात्र को पुलिस ने खोज निकाला
विज्ञापन

मेंहदावल (संतकबीरनगर)। क्षेत्र में स्थित एवीटीडी पब्लिक स्कूल से एक छात्र बृहस्पतिवार की दोपहर में घर जाते समय रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। इसकी जानकारी होते ही स्कूल प्रबंधन व परिजनों में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी तो एसओ करुणाकर पांडेय की सूझबूझ से आठ घंटे के अंदर छात्र को खोजकर परिजनों को सौंप दिया गया
विज्ञापन

मेंहदावल थानाक्षेत्र के टैक्सी स्टैंड नगर पंचायत निवासी 12 वर्षीय छात्र आदर्श सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह क्षेत्र के एवीटीडी पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। बृहस्पतिवार को स्कूल से घर जाते समय अचानक लापता हो गया। इसके बाद परिजन व स्कूल प्रबंधन छात्र के लापता होने से परेशान हो गए। परिजन ने छात्र के घर नहीं पहुंचने पर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गए। इस संबंध में एसओ मेंहदावल ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्कूल के बच्चों से आदर्श सिंह का कुछ झड़प हुआ था। इस पर एक शिक्षक ने डाटा और शिकायत को उसके पिता से कहने की बात कही थी। डर से छात्र नंदौर की तरफ जा रहा था कि रोडवेज के समीप उसे खोज निकाला गया और उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें