फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर लाइसेंस संचालित बेसन की फैक्ट्री पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर लाइसेंस संचालित बेसन की फैक्ट्री पकड़ी
विज्ञापन

मौके से 2,04,440 रुपये कीमत की सामग्री जब्त
चावल की किन्नी, बेसन और आटा के नमूने लिए
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने पुलिस के साथ शनिवार को महुली कस्बे में बिना लाइसेंस के संचालित हो रही एक बेसन निर्माण की फैक्ट्री में छापा मारा। टीम ने मौके से बेसन, चावल की किन्नी और आटा के कुल तीन नमूने लिए। साथ ही बिना लाइसेंस बनवाए फैक्ट्री संचालित न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय और खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजमणि प्रजापति, धर्मराज शुक्ला के साथ एसओ महुली प्रदीप कुमार सिंह ने सूचना के आधार पर महुली बाजार में स्थित बिना लाइसेंस चल रही बेसन निर्माण फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके पर संचालक अनिल कुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता निवासी महुली उपस्थित थे। छापा में बेसन, चावल की किन्नी, चावल का आटा समेत कुल तीन नमूने भरे गए। इसके साथ ही 50-50 किलोग्राम की 210 बोरी चावल की किन्नी, 50 किलोग्राम की 71 बोरी चावल का आटा तथा 80 किलोग्राम की दो बोरी बेसन जब्त कर लिया गया। जब्त की गई सामग्री की कीमत 2,04,440 रुपये है। पूछताछ में पता चला कि यहां से आस-पास के जिलों में संचालित नमकीन की फैक्ट्री में बेसन की सप्लाई दी जाती थी। जब्त सामग्री अग्रिम आदेश तक संचालक को सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही बगैर लाइसेंस बनवाए बेसन फैक्ट्री संचालित न करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें