फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन का पेच... 20 करोड़ स्वीकृति के बाद भी नहीं शुरू हो सका स्मार्ट पार्किंग और मल्टीप्लेक्स का निर्माण

विज्ञापन
पुराने तहसील परिसर में इसी स्थान पर बनेगा पा​र्किंग व मल्टीप्लेक्स। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहरवासियाें को जाम की समस्या से निजात दिलाने और एक ही परिसर में कई सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खलीलाबाद के पुरानी तहसील परिसर में मल्टीप्लेक्स, स्मार्ट पार्किंग का निर्माण होना है। शासन ने इसके लिए मंजूरी प्रदान करते हुए करीब 20 करोड़ रुपये का बजट भी उपलब्ध कराया है, लेकिन जमीन के पेच में अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे शहरवासियों का ख्वाब टूटने लगा है। साथ ही समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी करीब एक लाख से ऊपर पहुंच गई है, लेकिन शहर में कहीं पर भी वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इस समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने शहर के पुरानी तहसील परिसर में मल्टीप्लेक्स, स्मार्ट पार्किंग के निर्माण की पहल की और शासन को प्रस्ताव भेजा। शासन ने इसे मंजूरी देते हुए करीब 20 करोड़ का बजट उपलब्ध कराया।
इसके साथ ही कार्यदायी संस्था के रूप में सीएनडीएस को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तामेश्वरनाथ धाम के भ्रमण के समय इसका शिलान्यास भी कर दिया था, लेकिन अब भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसकी वजह यह है कि पुराना तहसील परिसर राजस्व विभाग के नाम से दर्ज है। मल्टीप्लेक्स, स्मार्ट पार्किग के निर्माण के लिए जमीन का हस्तांतरण कराया जाना है। जिला प्रशासन ने शासन को इसकी फाइल भेजी थी, लेकिन शासन से यह कहते हुए फाइल वापस कर दी गई कि फाइल कमिश्नर के जरिये भेजी जाए।
विज्ञापन

इसके बाद नए सिरे से जमीन के हस्तांतरण को लेकर फाइल तैयार कर कमिश्नर को भेजी गई, लेकिन अब भी जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
000000000000000000000000
शहर में जहां-तहां खड़े हो रहे वाहन, समस्या झेल रहे लोग
शहर में पार्किंग न होने से विभिन्न क्षेत्रों से मुख्यालय आने वाले लोग वाहन खड़े करने के लिए परेशान होते हैं। स्थिति यह है कि लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर खरीदारी करने चले जाते हैं, जिससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। शहर के निवासी अजय कुमार, संजय गुप्ता ने बताया कि वाहन पार्किंग और मल्टीप्लेक्स के निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद उम्मीद थी कि समस्या का समाधान हो जाएगा, लेकिन अब आस टूटने लगी है।
000000000
शहर के पुरानी तहसील परिसर में स्मार्ट पार्किंग व मल्टीप्लेक्स के निर्माण के लिए जमीन हस्तांतरण को लेकर कमिश्नर को फाइल भेजी गई थी। वहां से जमीन हस्तांतरण की फाइल शासन को भेज दी गई है। जल्द ही जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-अरुण कुमार, एसडीएम खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें