फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालजी अध्यक्ष और वीरेंद्र महामंत्री बने

Thu, 08 Sep 2016 11:10 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में सभी पदों पर एक-एक नामांकन हुआ। इस कारण सभी प्रत्याशी बिना चुनाव के निर्विरोध चुन लिए गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में सभी पदों पर एक-एक नामांकन हुआ। इस कारण सभी प्रत्याशी बिना चुनाव के निर्विरोध चुन लिए गए। एल्डर कमेटी के चेयरमैन श्याम बिहारी लाल ने गुरुवार की शाम सभी निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन


  एल्डर कमेटी के चेयरमैन श्याम बिहारी लाल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर लालजी यादव, महामंत्री पद पर वीरेंद्र कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामधनी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम नरायन मिश्र, उपाध्यक्ष के दो पदों पर अखिलेश्वर राय व संपूर्णानंद पांडेय निर्विरोध चुने गए। इसी तरह कोषाध्यक्ष विश्वभंर दयाल ,संयुक्त मंत्री प्रशासन राजेश सिंह, संयुक्त मंत्री प्रसार रमेश चंद्र श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय अनिल कुमार दूबे निर्विरोध निर्वाचित हुए।

वरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर ज्ञान प्रकाश सिंह, कमलेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, संपूर्णानंद पाठक, योगेशचंद्र श्रीवास्तव, त्रयंबक प्रसाद त्रिपाठी और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार पांडेय, राजेश कुमार मिश्र, सिद्धार्थ पांडेय, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव निर्विरोध चुने गए है। इन सभी पदों पर सिर्फ एक - एक उम्मीदवार के पर्चा दाखिल करने की वजह से निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हुआ था। अध्यक्ष लालजी यादव और महामंत्री वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पूरा प्रयास होगा। अधिवक्ता हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें