फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रदर्शनी में लक्ष्मीना प्रथम, मेहनाज द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। श्री गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज खड्डा की दो छात्राओं ने बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी-2026 में जिला स्तर के बाद मंडल स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। सीनियर वर्ग में लक्ष्मीना ने प्रथम और मेहनाज ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर आयोजित जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा लक्ष्मीना और मेहनाज ने सीनियर वर्ग में क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद दोनों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। मंडल स्तर पर भी दोनों छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें