पकडियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुजौली शुक्ल चौराहे पर दो दुकानों से नकदी और सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। एक घर का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश की गई। घटना से नाराज व्यापारियों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए। व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और चोरों का जल्द खुलासा करने की मांग की।
मिठाई दुकानदार मुन्नीलाल कुशवाहा की दुकान से आठ हजार रुपये नकद चोरी हुए। उनकी दुकान से 11 किलो पनीर भी चोरी कर लिया गया। दुकान से करीब दस हजार रुपये की मिठाइयां भी गायब कर दी गईं। मुनेब भंडारी के ठेले का शीशा तोड़कर नुकसान पहुंचाया गया। उनके ठेले से करीब एक हजार रुपये का सामान चोर उठा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने पुलिस टीम के साथ पड़ताल की। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। व्यापारियों ने एसपी से मिलकर अपनी बात रखी। व्यापारियों ने चोरी की घटनाओं का शीघ्र पर्दाफाश करने की मांग की है।