लक्ष्मी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निकला जुलूस-संवाद
महुली। क्षेत्र के मुरादपुर और हरिहरपुर की मूर्ति बुधवार की देर रात को हरिहरपुर के राजघाट पर विसर्जित हुईं। विसर्जन को लेकर महुली पुलिस और तहसील धनघटा के राजस्व कर्मी तैनात रहे। राजघाट पर मूर्ति विसर्जित हुई ।
इंस्पेक्टर महुली रजनीश राय ने बताया कि थाना क्षेत्र में अधिकतम मूर्ति का विसर्जन बृहस्पतिवार को होना है लेकिन सूचना मिली कि आज भी कुछ मूर्ति का विसर्जन होना तो सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मयफोर्स हरिहरपुर पहुंचे और मूर्ति के साथ हरिहरपुर चौकी इंचार्ज अशोक सिंह और राजस्व लेखपाल अभिषेक यादव,जंगबहादुर सिंह हेड कांस्टेबल तबरेज अहमद,अभिषेक सिंह,आदि लोगो ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहे।