फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लोन में छूट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। केसीसी लोन में छूट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दिए अपने प्रार्थनापत्र में पीड़ित सरौली चहारूम निवासी हरिश्चंद्र पांडेय ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने बैंक से लोन में छूट दिलाने का झांसा देकर उसके खाते से 42,500 रुपये निकाल लिए। इसके अलावा अलग-अलग तिथियों में कई बार पैसे ट्रांसफर कराए गए। आरोपी ने बैंक कर्मचारियों से मिलीभगत कर उसके नाम पर 3.89 लाख रुपये का लोन भी करा लिया और चेक के माध्यम से रकम निकाल ली। इस दौरान न तो कोई ओटीपी आया और न ही कोई सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि लेनदेन में अभी भी 1.27 लाख रुपये बकाया है। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी बबलू पांडेय उर्फ ग्रीस चंद पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें