फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख किसान पा सकते हैं पहली किस्त

विज्ञापन
एक लाख किसान पा सकते हैं पहली किस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए जिले में प्रथम चरण में 157500 (एक लाख सत्तावन हजार पांच सौ) किसानों का डाटा फीड कराया जा रहा है। इसके लिए सभी नौ ब्लाक मुख्यालय, तीन तहसील मुख्यालय व जिला मुख्यालय पर कुल मिलाकर 128 कम्प्यूटर लगाए गए हैं। डाटा फीडिंग का यह कार्य 24 घंटे कराया जा रहा है। इसे पूरा कराने के लिए राजस्व और कृषि विभाग के अलावा पंचायतीराज और विकास विभाग के भी कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जुटी भाजपा सरकार किसान सम्मान निधि का प्रथम किस्त हर हाल में फरवरी महीने में पात्र किसानों के खाते में भेजने के लिए प्रयासरत है। इस कार्य को समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी प्रशासनिक मशीनरी लग गई है। सीडीओ नोडल अफसर बनाए गए हैं तो डीएम व कमिश्नर लगातार जानकारी ले रहे हैं। नोडल अफसर हाकिम सिंह ने बताया कि कुल 157500 किसानों का डॉटा नेशनल पोर्टल पर अपलोड कराने का लक्ष्य है। बुधवार की शाम तक 132059 किसानों का डाटा फीड भी हो चुका है।  इसके लिए सभी ब्लाक मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों, कलेक्ट्रेट व विकास भवन के अलावा एक प्राइवेट एजेंसी के 17 कंम्यूटर (कुल 128 कंप्यूटर) कार्य में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें