फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विकसित होगा लहुरादेवा...म्यूजियम और गेस्टहाउस बनाने की तैयारी

Mon, 14 Oct 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पुरातत्व विभाग को सेमरियावां ब्लॉक के लहुरादेवा में खोदाई के दौरान खेती करने के पुराने अवशेष मिले थे। इनमें अनाज के भंडारण के लिए डेहरियां, करीब आठ हजार साल पहले धान की खेती के अवशेष मिले हैं।
इसे देखते हुए डीएम ने धरोहर के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। यहां पर बाउंड्रीवाॅल, खोदाई में मिले अवशेष काे संरक्षित करने के साथ म्यूजियम, पर्यटकों के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस बनाने की तैयारी है। समय माई के टीला को भी विकसित किया जाएगा। सेमरियावां ब्लॉक के ऐतिहासिक स्थल लहुरादेवा को पर्यटन के दृष्टि से विकसित करने के लिए डीएम ने पहल की है। वर्षों से उपेक्षित पड़े इस स्थल के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें यहां की विरासत को संरक्षित करने के साथ ही आधुनिकता और अन्य सुविधाओं से लैस करने काम किया जाएगा। विकास के लिए जो कार्ययोजना बनी है, उसके तहत शासन स्तर से मिले बजट के साथ ही स्थानीय स्तर से बजट उपलब्ध कराकर कार्य कराए जाएंगे।
इसमें बाउंड्रीवाॅल बनाने के साथ ही पयर्टकों को लुभाने के लिए म्यूजियम, सैलानियों के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस, समय माई के टीले को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें