संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया गंगा गांव निवासी सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने अप्रैल माह में एससी-एसटी एक्ट और दूसरे पक्ष की शिकायत पर छेड़खानी, मारपीट और धमकी देने के मामले में केस दर्ज कराया था।
सिपाही के पिता का दावा है कि दोनों पक्षों में जमीन विवाद में दर्ज हुए केस में आपसी सहमति के बाद सुलह-समझौता कर लिया गया। वहीं पुलिस की मानें तो दोनों मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया है।
अप्रैल माह में मंझरिया गंगा गांव निवासी सिपाही ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर चार विपक्षियों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली देकर कुल्हाड़ी से हमला करके घायल करने का आरोप लगाते हुए पहले केस दर्ज कराया था। इसके बाद दूसरे पक्ष ने सिपाही और उनके भाई के खिलाफ छेड़खानी का केस पंजीकृत कराया।
सिपाही के पिता की मानें तो बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया। वहीं पुलिस की मानें तो जून माह में ही एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष के केस में चार आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में भेज दिया गया।