जिला अस्पताल के एमसीएच विंग अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष में बंद रहा ताला।संवाद
मंगलवार को रेडियोलाॅजिस्ट के छुट्टी पर होने के चलते बंद रहा सेंटर
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में रेडियोलाॅजिस्ट की कमी से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। एक रेडियोलाॅजिस्ट के चलते मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रतिदिन करीब 120 मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल आते हैं। अस्पताल प्रशासन की डिमांड के बाद भी अब तक रेडियोलाॅजिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी।
जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया जाता है। अस्पताल में पुरुष वर्ग का अल्ट्रासाउंड होता है। सुबह नौ बजे से अल्ट्रासाउंड एमसीएच विंग में शुरू होता है। उसके बाद 11 बजे से जिला अस्पताल में शुरू होता है। एक ही रेडियोलाॅजिस्ट दोनों जगहों पर अल्ट्रासाउंड करते हैं।
मंगलवार को रेडियोलाॅजिस्ट के छुट्टी पर होने के चलते सेंटर बंद रहा। मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए परेशान रहे। मरीज संगीता, विजय सोनी, अरुण प्रताप ने बताया कि पेट में समस्या थी। अल्ट्रासाउंड कराने आए थे पर डॉक्टर नहीं हैं। दूसरे दिन बुलाया गया है। छह माह पहले जिला अस्पताल में दो रेडियोलाॅजिस्ट की तैनाती थी। एक रेडियोलाॅजिस्ट ने इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से दूसरे रेडियोलाॅजिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी।
अस्पताल प्रशासन ने रेडियोलाॅजिस्ट की डिमांड शासन को भेजी है। इसकी तैनाती शासन स्तर से ही होनी है। सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि एक रेडियोलाॅजिस्ट ही है। इसकी वजह से परेशानी है। शासन से रेडियोलाॅजिस्ट की तैनाती के लिए पत्राचार किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही रेडियोलॉजिस्ट मिल जाएंगे। इससे समस्या दूर हो जाएगी।